मंच सजे हैं, लोग जमें हैं

पक रहा खयाली पुलाव है

पोस्टर बैनर से निकलकर नेता

अब कर रहे भीड़ का जमाव हैं

घर घर चर्चा, बट रहा परचा

गली शहर ना छूटे कोई गाँव हैं

पार्टी छापे दावे-वादे संकल्प-घोषणा

प्रण सबका कि लायेंगे बदलाव है

उम्मीदों की झूठी डोर में उलझाता

लो फिर एक बार आ गया चुनाव है



- सुधीर बडोला


#IndianPoetryLeague