चीख


कुछ स्मृतियाँ

आहत करती हैं

झकझोर देती हैं

अंतर्मन को…

मस्तिष्क पटल पर

वह भयावह दृश्य

जब उन्मत्त झुंड की

असुर प्रवृत्ति

मर्यादाओं को तोड़कर

नग्न करती है

विवशता को

तब

घनी वेदनाओं की लपटें

झुलसा देती हैं

निर्मल मन को

और फिर विलाप में

कविताएँ भी चीखती हैं…


-सुधीर बडोला