किसान की सुबह
मध्यम हैं किरणें
ये भोर सुनहरी
फसलों की खुशहाली पर
नजर मेरी ठहरी
फौलादी हैं पहिये
काठ की ये गाड़ी
खनक घुघरूओं की
खींचे बैलों की जोड़ी
गीतों की बारिश संग
चले हौले-हौले
पगडंडी सी सड़क पर
खाये हिचकौले
हाथों में उलझी
नाज़ुक चाबुक की डोर
हांककर कहा बैलों से मैंने
प्यारे, चलो खेतों की ओर
-सुधीर बडोला
