कवर ड्राइव तेरी

अपने आप में कविता

तेरी हर पारी

एक ख़ूबसूरत कहानी

तेरा लक्ष्य का पीछा करना

विजय सुनिश्चित करता है

विश्व में हर गेंदबाज़

देता तुझे सम्मान

लगाया रनों का अंबार

रचे कई कीर्तिमान

साहस और आक्रामकता

है तेरी पहचान

क्रिकेट का बादशाह

‘विराट’ तू खिलाड़ी महान


-सुधीर बडोला