ख़ब्त बादलों सी

और ख़याल है आसमानी

हैं भला बे-खबर रास्तों से

फिर भी मंज़िल है पानी


हर कोई समझे दीवाना

ये तंज कसते गोशा और गलियारे

देख अल्हड़ मस्त मौला

लगे हँसी-ठहाके और छेड़े लोग सारे


ना होती दुरुस्त हकीमों से

कैसी ना-सलूक ये बीमारी

ना जाने कहाँ ले चली हमें

तेरे इश्क़ की ये ख़ुमारी


-सुधीर बडोला