मिलकर हमने आज एक नयी कहानी गढ़ी है

है हर्षित मन आज क्यूँकि भारत की जीत बड़ी है


निस्वार्थ धुरंधर रोहित का है हर तरफ़ इक़बाल

टूटे ऐसे विरोधी गेंदबाज़ों पर मानो उनका हो काल


चमकता ये सूर्या लाये विपक्षी टीम में घबराहट

फ़ौलादी इरादों को लेकर मैदान में उतरता विराट


मस्त रंगीला अक्षर बापू और दमख़म भरा सिराज

उपयोगी शिवम् साथ ऋषभ मानो हो फुर्तीला बाज़


चले जडेजा का जादू कभी करामाती कुलदीप

अनूठा ये हार्दिक और जगमगाता तेज़ तर्रार अर्श-दीप


मुश्किल घड़ी में जब भी भारत को होती विकेटों की चाह

काम आता वो अनमोल खिलाड़ी नाम जसप्रीत बूमराह


-सुधीर बडोला