‘जय गणेश’
अष्टविनायक गणराया
नये रूप में फिर तू आया
घर घर उमड़ी ख़ुशियों की छाया
हर्ष -उष्मता संग तू लाया
रोशन जगमग मण्डप सजें हैं
ढोल मंजीरे डमरू बजे हैं
महके चंदन गुलाल उड़े है
पुष्प लिए नभ देव खड़े हैं
मस्तक हीरे मोती जड़े हैं
लड्डू मोदक का भोग चढ़े है
रिद्धि-सिद्धी तेरे साथ खड़े हैं
मूसक राज चरणों में पड़े हैं
आरती स्तुति तेरी जन जन गावे
कुमकुम केसर तिलक लगावे
सवत्र तुम्हारी जय जयकार है
आगमन तुम्हारा एक त्योहार है
-सुधीर बडोला
