झुके कंधों का बल है दोस्ती
जीवन में तनाव का हल है दोस्ती
सुनहरी यादों से भरा पल है दोस्ती
सच कहूँ, हर रिश्तों में अव्वल है दोस्ती ।
शिशु की मुस्कान सी निश्छल है दोस्ती
मुश्किल घड़ी में पर्वत सी अटल है दोस्ती
कर्ण-दुर्योधन सी सबल है दोस्ती
कृष्ण-सुदामा सी सरल है दोस्ती
हँसी-ठहाके संग जीवन में हलचल है दोस्ती
सच कहूँ, हर रिश्तों में अव्वल है दोस्ती ।
-सुधीर बडोला
#HappyFriendshipDay
