मौसम बदला कुछ फ़ितरत बदली
लो फिर आ रहे चुनाव हैं
कहीं बहती धारा पैसों की
कहीं नोटों का अभाव है
झुकी है गर्दन यहाँ सत्य की
और झूठ की मूँछों पर ताव है
दुश्मन भी आ गले लग-लग
खेल रहे अपना अपना दावँ है
बुलंदी पर पहुँचा है कोई
तो डूब रही किसी की नावँ है
चाचा-ताऊ वैसे खून के रिश्ते
पर सभी के बदले से हाव-भाव है
मौसम बदला कुछ फ़ितरत बदली
लो फिर आ रहे चुनाव हैं
-सुधीर बडोला
#MaharashtraAssemblyElection
