चाँद पर कविता: चाँद और प्रतिबिंब
प्रतिदिन बदलता यह
तुम्हारा स्वभाव
अक्सर मुझे
चाँद से प्रेरित लगता है ।
घटता और फिर बढ़ता
यह प्रेम तुम्हारा
एक मधुर क्रीड़ा की
अनुभूति देता है ।
बादलों की ओढ़नी
और सितारों का शृंगार
चाँद का अप्रतिम रूप
मानो तुम्हारा ही प्रतिबिंब हो ।
-सुधीर बडोला
