बटुआ है तो जीवन में मस्ती

बटुए से जीवित अपनी हस्ती

छूट ना जाये भूल से कहीं

बटुए में मेरी जान है बसती


बटुए से होते मज़बूत ये रिश्ते

बटुए में लक्ष्मी संग सुख भी बसते

रात भी रंगीन होती है बटुए से

और कटते दिन भी हँसते हँसते


बटुए से ही रुतबा निखरता

बटुए पर अथाह प्रेम बरसता

भरे बटुए को मिलता सम्मान

हो खाली तो इंसान तरसता



-सुधीर बडोला