बस एक कदम दूर…
क्रिकेट का त्यौहार मनाएँ रचकर इतिहास
खिलाड़ी ये ग्यारह, इनसे जीत की है आस
धुआँधार शुरुआत इसकी करे जीत सुनिश्चित
बिंदास अंदाज़ में उतरा है कप्तान अपना रोहित
बेख़ौफ़ श्रेयस खेले,है करामाती राहुल
प्रतिद्वंदी को इन्होंने बार बार चटाई है धूल
सूरमा विराट ने अपनी बनाई अलग पहचान
विशाल हो लक्ष्य फिर भी बना दे आसान
चौके छक्के की बारिश करे शुभमन गिल
चले जडेजा का जादू तो कभी सूर्या जीते दिल
कुलदीप दे चकमा, है बड़ा घातक सिराज
शामी की कातिल गेंदों का ना कोई जवाब
भारत की टोली को होती जब जब विकेटों की चाह
अपनी यॉर्कर का क़हर लेकर आये तूफ़ानी बूमराह
मिलकर करेंगे सब ऑस्ट्रेलिया का घमण्ड चकनाचूर
विश्वकप की ट्रॉफी अब सिर्फ़ एक कदम दूर
-सुधीर बडोला
