शिक्षक तुम देव तुल्य हो
पथ प्रदर्शक जीवन-मूल्य हो
छात्रों को तुम बैर ना सिखाओ
विद्यालय परिसर में ना आग लगाओ
विद्या के पावन मंदिर में
इन मासूमों के मन के अंदर में
क्यूँ औंधा ज्ञान पिरोते हो
और बीज नफ़रत का बोते हो
भेदभाव का ज़हर ना घोलो
प्रेम-बंधुत्व के द्वार तुम खोलो
कच्ची उम्र,अभी मन निश्छल होगा
सही दिशा से भविष्य उज्ज्वल होगा
-सुधीर बडोला
