आजाद भारत पर एक ख्याल



रोग मुक्त हो हर गाँव शहर

चले देश भर शिक्षा की लहर

हर तन वस्त्र, हर उदर संतुष्ट हो

आचार प्रणाली ना कोई भ्रष्ट हो

पुरुष बनाये रसोई में सुरुचि पकवान

लगाकर पंख, स्त्री भरे ऊँची उड़ान

हर जाति -धर्म का सब सम्मान करें

जन-जन मात्र प्रेम का परिधान धरें


यहाँ नित नए उद्योगों की नीवं डले

राष्ट्र ‘आत्मनिर्भर’ पथ पर चले

विकास परियोजना गतिशील हो

भविष्य भारत का उन्नतिशील हो

हर कर्मठ युवा के हाथ रोजगार हो

स्वप्न हर देशवासी का साकार हो

हर क्षेत्र में उन्नति की दस्तक हो

विश्व, माँ भारती के आगे नतमस्तक हो



-सुधीर बडोला