अभियान
घनी अंधेरी सुरंग थी
ज़िंदगी और मौत की जंग थी
श्रमिकों का मनोबल फिर भी क़ायम था
भीतर अदभुत साहस और संयम था
यह शक्ति और सामर्थ्य का आह्वान था
बचाव दल का सफल अभियान था
आख़िर देशवासियों की दुआएँ रंग लायी
ख़ुशी से परिजनों की आँखें छलक आयी
-सुधीर बडोला
