अगर तुम पूछोगी कि क्या लिखते हो तुम
तो मैं कहूंगा
तुम्हारे बारे में ही तो सबकुछ लिखा है
मेरे हिस्से में तुम हो तुम्हारे सिवा मेरा
कोई और कहां है
मेरे हर एक हर्फ़ में तुम ही तो होती हो
तिरा ज़िक्र किये बिना मेरी रचना क्या है
सबकुछ तो सौंप दिया है तुझे, तेरे बिना
मेरा जीवन मुक़म्मल कहाँ है
