प्रेमिका के प्रेम में बिछड़ने का ग़म हो
या रोजगार की मार हो, अपनों का
साथ हो या न हो, मगर तुम लड़के हो
तुम्हें सब सहना होगा।
तुम लाख चिल्लाओ मगर कोई नही
सुनेगा, तुम्हारी आंखों से गिरे आंसुओं
का कोई मोल नहीं होगा, आसपास सब
अपने खड़े होंगे मगर सुनने को कोई नहीं
होगा, ये सब देख कर दर्द होगा, मगर तुम
लड़के हो सब सहना होगा।।
