मै कलम उठाऊ ज़ुल्म के ख़िलाफ़
उससे अच्छा है तुम लाठी उठा लेना
कोई हाथ बेदर्दी से उठे तुम्हारी तरफ
तुम अपने हाथ उसकी गर्दन तक ले जाना
अगर कोई जानवर तुम्हें काटने को दौड़े
तुम हमेशा की तरह आग बन जाना
अगर कोई रावण तुम्हारा हरण करें
तुम दुर्गा बनके उसका संघार कर देना
मै कलम उठाऊ ज़ुल्म के ख़िलाफ़
उससे अच्छा है तुम लाठी उठा लेना


