अधूरा सा कुछ लिखूं तो मना मत करना

प्यार औरों से करूं तो मना मत करना

तुमने दिल चाक किया है हमदम

बात औरों से करूं तो मना मत करना।।


कितना कुछ सीखा है तुमसे ही ओ मेरे हमदम

वहीं वापस जो करूं तो मना मत करना

दिल के ज़ख्मों पर नमक छिड़क लिया है हमने

याद औरों को करूं तो मना मत करना।।


प्यार के बोल दो सुनने को हम तरस से गए

बोल औरों से सुनूं तो मना मत करना

हर जगह ऐतबार तोड़ा मेरा,

मैं भरोसा किन्हीं गैरों पे करूं तो मना मत करना।।


सरिता