दर्द को अब शब्द देना है बड़ा मुश्किल प्रिये

बेवफा कैसे पुकारे जब हृदय तेरा प्रिये


हम तुम्हें यूं चाहते हैं,ज्यो धरा चाहे है अंबर

नयन में अंकित तेरी छवि , अब मिटाना होगा दूभर

तुम सदा गैरों को चाहो,हम तुम्हें चाहे प्रिये

बेवफा कैसे पुकारे.....


हर वफा की शर्त हमने , बस वफा से है निभाई 

तोड़ दी हर शर्त तुमने, हंस के कर दी बेवफाई

किस खता की हमको तुमने चोट दे डाली प्रिये

बेवफा कैसे पुकारे.....


प्रेम का गर हश्र ऐसा ,ना जिएं कोई इसे

दिल को दे के रोग, दामन को भिगोएं अश्रु से

हम भिगो लेंगे ये दामन, तुम कहो खुश हो प्रिये

बेवफा कैसे पुकारे....


सरिता