सावन में भी बरसात नहीं हो रही है, 
इसका सबसे बुरा असर मेरे दोस्तों पर पड़ा है, 

जून की गर्मी में भी जो बेस्ट फ्रेंड थे,
वो अज़नबियों जैसा व्यवहार कर रहे हैं,
और एक हम हैं, 
जो अपने पुराने वाले दोस्त का इंतजार कर रहे हैं,

गर्मी इतनी है कि दोस्तों ने बोलना भी कम कर दिया है, 
गर्मी इतनी है कि दोस्तों ने खाना भी कम कर दिया है, 
गर्मी इतनी है कि दोस्तों ने बाहर निकलना भी कम कर दिया है,

हे बादल! 
इतना बरसो, इतना बरसो, इतना बरसो..., 
कि मेरा पहले वाला दोस्त वापस आ जाए।