जब मैं सफर में था तो न तुम ने दिया मेरा साथ ,
जब मैं गिर रहा था तो न थामा तुम ने मेरा हाथ ,
तुम ने कभी भी न समझे मेरे जज्बात ,
तुम ने चाहा कि मैं हो जाऊं बर्बाद ,
तुम साथ रहकर भी पहचान न पाए मेरी खूबी ,
तुम्हें लगता था मेरी नैया अब डूबी कि तब डूबी ,
लेकिन दुनिया में सिर्फ तुम्हारे जैसे नहीं नहीं हैं लोग ,
विधाता भी रचता है अजब संयोग ,
मिला देता है ऐसे लोगों से सफर में ,
जो पकड़े रहते हैं हाथ हर पहर में ,
टूटने नहीं देते हैं वह कभी भी हौसला ,
नहीं रखते हैं आप से कोई शिकवा गिला ,
वास्तव में वही लोग होते हैं आप के सच्चे साथी ,
जिनकी मदद के बिना शायद ही मंजिल मिल पाती ,
ऐसे दोस्तों का साथ कभी न छोड़ना ,
चाहे पूरी दुनिया से पड़े मुंह मोड़ना ,
क्योंकि ऐसे दोस्त तुम्हें कभी हारने नहीं देंगे ,
तुम्हारे सपनों को कभी मरने नहीं देंगे ,
फिर जब तुम एक दिन सफल हो कर चमकोगे कुंदन की तरह ,
लोग जोड़ेंगे तुम से अपना रिश्ता हृदय-स्पंदन की तरह ,
उस दिन तुम यह याद रखना कि सफर में किस ने साथ दिया ,
जब तुम डूब रहे थे तो तुम्हें किस ने अपना हाथ दिया ,
लेकिन मतलबी लोगों को तुम न छोड़ना ,
खुद से जुड़ने की पूरी कीमत वसूलना ,
और बना लेना अपने आप को इतना बलवान ,
कि तुम्हें तोड़ ना पाए कभी कोई इंसान ॥
