तुम क्या जानो हाल हमारा
हम कैसे जीते हैं
धड़कन से बातें करते हैं
सन्नाटों को पीते हैं
आँखों के सपनों को भी
अब नींद आ जाती है
रात भर यादों की लौ
बस धीमे-धीमे जलती है
ढूढ़ती रहती हैं ये बाहें
उस सुकून, उस दामन को
जिसमें जी रहा था मैं
हर वसंत , हर सावन को
जाने कैसा है ये मौसम
ना जाता है न बीते है
तुम क्या जानो...

