है तम गहन
अंदर और बाहर
सब लोग हैं दुःखी
क्या गाँव क्या शहर
हो लिपटे ज़ख्मों से
गुज़रे जमाने के
सब खत्म नहीं होता
किसी के जाने से
मत कुरेदो अंदर तक
किसी पुराने घाव को
मृत्युसम बिछड़न को
और अतिप्रिय लगाव को
फटेहाल ख़्वाबों के चादर
कब सीना शुरू करोगे?
जीना कब शुरू करोगे?
