ऐ दोस्त! तेरे होने से,

खुद के होने का

अहसास होता है,

मेरे हर मन्नत को

पूरा होने का

विश्वास होता है,

शीतल छाँव मिले जैसे

जिंदगी के धूप में,

दुआ को मुक्कमल करने

खुदा है तेरे रूप में,

बेमतलब हर ग़म बाँट लें

ऐसा हमारा रिश्ता है

तू रहे कहीं भी लेकिन

धड़कन के संग चलता है- S. Suman