वो इक जिंदगी जो

समाज में यकीन रखती है,

वो एक मुस्कुराहट जो

हमलोगों के बीच सवंरती है,

रोज जीने की कला सिखाते,

अपनी पीढ़ियों को विश्वास से,

तुम निर्भय हो, आगे बढ़ते रहना

मत डरना कुत्सित प्रयास से,

हैं भयभीत, खुद को बहलाते है,

मन को बार-बार समझाते हैं

बहुत हिम्मत कर माँ-बाप

बेटी को आगे बढ़ना सिखलाते हैं - सुमन