ज़िंदगी का सफ़र
हर मोड़ पर एक इम्तिहान होता है
कोई खुश तो कोई मायूस होता है
अपनी तक़दीर से कोई लड़ता है
कोई तक़दीर अपनी बनाता है
कोई मोहब्बत में रुसवा होता है
कोई मोहब्बत के गुण गाता है
कोई खुद को हसाने की कोशिश करता है
कोई औरों को हसाने में खुश हो जाता है
कोई अपनो में पराया देखता है
कोई ग़ैरों में अपना पा लेता है
जीवन का हर पन्ना एक फ़साना है
ज़िंदगी का सफ़र बहुत सुहाना है
साजिदा

