ज़रूरी तो नहीं..
हर ख्वाईश पूरी हो ज़रूरी तो नहीं
ना हो पूरी तो हार मानना समज़दारी नहीं
कोशिश हर रास्ता दिखाती तो सही
मंज़िल वहाँ ना हो ज़रूरी तो नहीं
आँखो में बसाए ख़्वाब है कही
याद उन्हें भी आए ज़रूरी तो नहीं
दिल में अरमान छुपाए है कहीं
ज़ाहिर हम ही करे ज़रूरी तो नहीं
#साजिदा