विश्वास
अपनी ख्वाहिशों को मिटने ना दो
कोशिश को अपनी ढाल बना दो
हर बार खुद को मौक़ा दे दो
रास्तों के काटों को मुस्कुराके हटा दो
मायूसी को पास आने ना दो
अपनी नेकी का हिस्सा सबको बना दो
खुद के साथ औरों पर ख़ुशियाँ बिखेर दो
जीवन को अपने ख़ुशियाल बना दो
खुद पर विश्वास क़ायम रहने दो
साजिदा