पूरी हुई पंक्तियाँ ....
#फुर्सत से बैठे आज कुछ लिखने
कुछ विचार आ ही नहीं रहे थे मन में
ख़ुशबू लिखे जो है फूलों में
या रोशनी लिखे जो है चाँद सितारों में
या फिर पंछी लिखे उड़ते जो आसमान में
या गहराई में डूबे जो है समंदर में
कोई तो हुनर आ जाए मेरी कलम में
मायूस जब हुए इस सोच में
पढ़कर ये अल्फ़ाज़ आ गए होश में
पूरी हुई पंक्तियाँ यूँही सोच सोच में
#साजिदा