फिर तेरी याद आयी
फिर वही यादों का झरोखा लहराया है
फ़िज़ाओं ने आज फिर तेरा एहसास दिलाया है
नादान सा अपना वो बचपन सामने आया है
घंटों बैठे गुफ़्तगू करना याद आया है
नटखट सा रूठना मनाना याद आया है
छुईमुई सी वो यादें साथ लाया है
बेवजह अपना वो झगड़ना याद आया है
मासूम सा तेरा चेहरा सामने आया है
तितलियों के पीछे दौड़ लगाना याद आया है
बेफ़िक्र होकर समुंदर में छलांग लगाना याद आया है
हाँ यादों का झरोखा फिर लहराया आया है ।
साजिदा