पाठशाला
हमें अच्छा इंसान बनाती है पाठशाला ।
अच्छी सिख के साथ अच्छे संस्कार सिखाती है पाठशाला ।
हमें अच्छे दोस्तों से मिलाती है पाठशाला ।
हमें हमारे गुरू देती है पाठशाला ।
ना भेदभाव करो किसी में सिखाती है पाठशाला ।
सभी में ज्ञान बाटों पढ़ाती है पाठशाला ।
राह हमेशा सही चुनो सिखाती है पाठशाला ।
बुराई का अंत बुरा है बताती है पाठशाला ।
बड़ों का आदर करना सिखाती है पाठशाला ।
रिश्तों का महत्व सिखाती है पाठशाला ।
आँखे बंद करते ही राह दिखती है जो वो है पाठशाला ।
सही कहते है सब दूजा घर है ये पाठशाला ।
साजिदा