करती बातें मुझसे ,मेरी गुड़िया सारी रात

चाहे वो भी बाहर आना मेरे साथ।

स्कूल के लिए जब होती हूँ तय्यार,

पूछे मुझसे एक ही सवाल।

मुझको भी है पढ़ना-लिखना,

तुम जैसा है मुझको दिखना।

बार-बार मैं समझाती हूँ,

छुपके से ही निकल जाती हूँ।

जब मैं वापस आती हूँ,

उसको भी मैं पढ़ाती हूँ।

ख़ुशी-ख़ुशी वो हसती हैं ,

मेरी भी रेविज़न होती है ।

रूठना उसको आता नही ,

झगड़ा हमारा होता नही ।

सुंदर सी ये गुड़िया मेरी ,

दोस्त है वो सबसे प्यारी ।