कोहरा बेवफ़ाई का छाया..
वक्त का #कोहरा यूँ छा गया
यादों को धुंधली कर गया
हर तरफ़ #कोहरा नज़र आया
जब इश्क़ ने हमें रुसवा किया
आँसुओं ने भी आँखो पर पहरा कर दिया
जिनके लिए बहे उन्हें पता ही ना चलने दिया
दिल उन्हें ढूँढता ही रह गया
बेवफ़ाई का #कोहरा उन्हें गुम कर गया
पता अपना बदलना उन्हें ख़ूब आ गया
#कोहरे में सब तब्दील हो गया
#साजिदा