किताब से तुम ....
एक सुंदर सी किताब से तुम ...!!!
हर पन्ने को लाजवाब बनाते हो तुम ...!!!
हर दिन की नयी कहानी से तुम ...!!!
सुलझाना चाहे वो पहेली हो तुम ...!!!
हर दिन की शुरुआत से तुम ...!!!
ढलते दिन का सुकून हो तुम ...!!!
मेरी प्रेम कहानी के किरदार से तुम ...!!!
निगाहे दीदार चाहे वो तस्वीर हो तुम ...!!!
हक़ीक़त बन जाए वो ख़्वाब हो तुम ...!!!
नाम से जुड़ना चाहे वो लकीर हो तुम...!!!
हर पन्ने पर ज़िक्र साथ हो वो ख्वाहिश हो तुम ...!!!
किताब हो जाए पूरी वो आख़री पन्ना हो तुम ...!!!
#साजिदा
@HindiPoemz
