हिंदी भाषा …
वाणी जिसकी मीठी है , भाषा वही हिंदी है
मिलकर बैठे सारे हम , जोड़े सबको है हर दम
छलके हर पल प्यार जिसमें , है ये कमाल कहिए किसमें
यूँही नहीं बनी भाषा ख़ास ये , सबको लेकर चलती साथ है ये
विचार है जिसके सीधे-सरल , लगे ये हमको कितनी कोमल
शब्द है सारे कितने प्यारे , पढ़कर खुश हो जाए सारे
रिश्ते बनाए मज़बूत ये , घर कर दे सबके दिलों में ये
राष्ट्रभाषा कहलाती ये , ताज सर पर लेकर लहराती ये
#साजिदा
#SajjShayeri
