हिंदी भाषा
वाणी जिसकी मीठी है,भाषा वही हिंदी है ।
मिलकर बैठे सारे हम,जोड़े सबको है हरदम ।
झलके हरपल प्यार जिसमें,है ये कमाल कहिए किसमें?
यूँही नहीं बनी भाषा ख़ास ये,सबको लेकर चलती साथ है ये।
विचार है जिसके सीधे-सरल,लगे ये हमको कितनी कोमल।
शब्द है सारे कितने प्यारे,पढ़कर खुश हो जाए सारे।
रिश्ते बनाए मज़बूत ये,घर कर दे सबके दिलों में ये ।
राष्ट्रभाषा कहलाती ये, ताज सरपर लेकर लहराती ये ।
साजिदा
हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ