बारिश
बारिश ओ बारिश ,
आती हो बिना कहकर ,
जाती हो बिना बोलकर ,
दिलों में ख़ुशियाँ देकर ,
आँखों से आँसू लेकर ,
सब में प्यार बाँटकर ,
जाती हो कहाँ ऐसे भागकर ?
कोशिश करे पकड़े तुझे ,
हाथों में लेकर नाचे तुझे ,
साथ में लेकर झूमे तुझे ,
बूँदों को तेरी हाथ में लेकर ,
बाँटे हम सारे दोस्तों में जाकर ,
देखे तुझे पलख झपककर ,
जाती हो कहाँ ऐसे भागकर ?
पानी भर जाता है जगह -जगह पर ,
आती हो ज़ोर से मुस्कुराकर ,
रुको कहने से रुकती नहीं ,
जाओ कहने से जाती नहीं ,
रोक नहीं सकते तुझे हम चाहकर ,
जाती जो कहाँ ऐसे भागकर ?
साजिदा

