अभी तुम्हारे अलावा कुछ और सोचने का वक़्त नहीं,

कल ना चाहते हुए भी,वक्त नहीं मिल पाएगा !

वक्त ने जिसे दर्द दिया,

वक्त ही उसे सहना सिखाएगा !

वक्त हर दर्द की दवा है,

वक्त ही सच्चा साथी बन जाएगा !

वक्त से संघर्ष करो,

वक्त ही आगे की राह दिखाएगा !

वक्त के मारे हैं हम,

वक्त ही चलना सिखाएगा !


वक्त के साथ सिर्फ कदम मिला लो,

वक्त ही मंजिल तक पहुंचाएगा !

वक्त से जिसने नजरे मिलाई,

वक्त ने उसे सच्चाई दिखाई !!


अब ये नही पूछना,

ये अल्फ़ाज़ कहाँ से लाया हूँ,

कुछ दर्द दूसरों का चुराया हूँ,

कुछ अपना हाल सुनाया हूँ !!


by:- Rv Snkr