देश की राजनीति गज़ब ढा रही,
छह वर्ष की बिटिया की अस्मिता पर न लाज आ रही।
बुरा लग रहा अब जनेऊधारी और नीच सुनने पर,
बिन भात मरने वालों की ना किसी की सुध आ रही।
देश की राजनीति गज़ब ढा रही।।
कही बलात्कार कही छेड़छाड़ की खबर आ रही,
नेताओ को बस ईवीएम की चिंता सताये जा रही।
कही जाति तो कही धर्म के नाम पर उत्पात मच रहा,
पर राजनीति चुनावों की रंगमंच सजा रही।
देश की राजनीति गज़ब ढा रही।।
मर रहे लोग कही भूख कही सर्दी से,
राजनीति फिल्मों के विवादों पर दंगल रचा रही।
नेताओ की आंखे टिकी अब पैसे और गद्दी पर,
किसी और बात की न लज्जा आ रही हैं।
देश की राजनीति गज़ब ढा रही हैं।।
आंखों से सूख गया लाज का पानी,
ना महिला ना बच्चो की समस्या समझ आ रही।
बेच दी आबरू अब इन राजनेताओं ने,
ना शर्म ना ईमान बचा इनकी गिरेबानों मे।
देश की राजनीति सच मे गज़ब ढा रही।।