प्रलय के इस दौर में,
विपदाओं के गहन शोर में,
असफलताओं को झेलता हुआ,
निराशाओं से जूझता हुआ,
प्रति पल प्रयत्न करता हुआ,
ऐ मनुष्य.... तू लड़ क्योंकि तू जिंदा है |
तेरे जीवित वजूद में,
उसमें निहित उद्देश्य में,
तू शाश्वत सत्य को मानता हुआ,
वर्तमान तथ्यों को भी जनता हुआ,
गतिमान वेग से बढ़ता हुआ,
ऐ मनुष्य.... तू लड़ क्योंकि तू ज़िंदा है |
पवन के विपरीत दौड़ में,
अमनुष्यता के होड़ में,
अपने अस्तित्व को माँजता हुआ,
ठोकर खाकर गिरता हुआ,
तू उठ खड़ा हो लडख़ड़ाता हुआ ,
ऐ मनुष्य.... तू लड़ क्योंकि तू ज़िंदा है |
तू दे हाथों को हाथ में,
संगठित हो तू ,
मत पड़ इस जात और पात में,
एकता को बढ़ाता हुआ,
कन्धों से कन्धा मिलता हुआ,
मानवता को ऊपर उठाता हुआ ,
ऐ मनुष्य.... तू लड़ क्योंकि तू ज़िंदा है||
प्रीति सिंह
