मेरे आज में,
मेरे कल में,
जीवन के हर एक पल में,
शामिल हो तुम |
मेरे सुख में,
मेरे विषाद में,
प्रति क्षण नवीन आस में,
शामिल हो तुम |
मेरी आवाज में,
मेरी आगाज़ में,
सुनी ज़िंदगी के साज़ में,
शामिल हो तुम |
मेरी कल्पना में,
मेरे विश्वास में,
शाश्वत सत्य के आज में,
शामिल हो तुम |
मेरी दुआ में,
मेरे फ़रियाद में,
मुकम्मल ज़िंदगी के कायनात में,
शामिल हो तुम ।।


