हल्की सी रौशनी के बीच,

धुँधली सी तस्वीर लिए,

प्रतिपल मन में उत्पन्न,

यादों की तासीर लिए,

मुझे इंतजार है तुम्हारा |


तुमने कहा था,

तुम आओगे,

तुम्हारे इस कहे अनुसार,

मुझे एतबार है तुम्हारा |


माना की रास्ते कठिन,

मंजिल अंधकारमय है,

पर मुझे फर्क नहीं पड़ता,

क्योंकि मेरे हाथों में हाथ है तुम्हारा |


बंधनों की कोरी रीत में,

फ़से हम तुम ,

घुटन सी ज़िंदगी के बीच,

महसूस होता,

पल-पल प्यार है तुम्हारा ||


प्रीति सिंह