वो धुँधली सी यादें बचपन की,

जेब में खनखनाहट कंचो की,

लकड़ी के धनुष के प्रत्यंचो की,

बारिश के पानी में तैरते नावों की,

मिट्टी से सने मासूम पावों की,

बहुत याद आती है......

कृत्रिम उपकरणों ने छीन लिया वो कल,

ना कंचों की खनक,

और ना खेलने वालों की हलचल,

टीवी,मोबाईल की ध्वनि है प्रतिपल,

पर स्वयं में ही कहीं जिंदा है, वो बिता हुआ कल।।