बाइज्जत बरी पिता


जल चुका था उसका शरीर, तमाम अरमानों के साथ,

पुलिस पहुँची, और पूछा, कैसे हुई ये वारदात।


खामोश थे सभी पर मन ही मन कुछ बुदबुदा रहें थे,

झुलसी हुई चिता पर, अश्रु के बूँद गिरा रहे थे |


दोषी पति, अपनी निर्दोष होने की सफाई दे रहा था,

पिता चुपचाप बैठा, इस हालत पर रो रहा था |


आवाज गूंजी, की दहेज़ के लिए तुमने किया इतना बड़ा पाप,

पिता बोल उठा इस अपराध की मैंने की थी शुरूवात |


पहले लिया अपने बेटे का, और समझी अपनी शान,

जब बारी बेटी की आई, तो चुप रखी अपनी ज़बान |


हर माँग को प्रथा समझ कर मानता रहा,

पैसों को खुशी समझ बेटी पर वारता रहा |


 माँग पहले कुछ कम, फिर कुछ ज्यादा होते गए, 

तेरी किस्मत में ये ही था ,ये सब कह कर हम रोते रहे |


हाथों का जलना, आँखों का लाल होना, ये तो लगा ही रहा, 

बेटी पराया धन है, शायद मेरे मन में ये ही चलता रहा |  


तू लौटती भी कैसे मेरे पास, मैंने तुझे तेरा वही घर बता रखा था, 

पिता के घर से पराया तो मैंने ,खुद ही तुझे बना रखा था |


लोग क्या कहेंगे यदि ये भूल, मैं तेरी बात मान लेता,

शादी भी असफल हो सकती है, अगर मैं ये जान लेता |


झूठे रीति-रिवाजों के बंधन में मैंने तुझे अगर जकड़ा न होता, 

तो तेरा ये कोमल सा देह आज झुलसा न होता |


झुलसा शरीर तेरा कर रहा मुझसे यह सवाल,

पहली मांग पर ही क्यों चुप रखी आपने अपनी जुबान |


असफल शादी को तोड़ कम से कम मैं जिंदा तो होती, 

पिता एक बार मैं फिर से तेरे आँगन की शोभा होती |


अगली बार उठाना पहली अन्याय पर ही आवाज,

ताकि दूसरी बार अन्याय करने की हिम्मत न हो किसी के पास |


मुक्त किया तुझे पिता-पुत्री के बंधन से आज,

मेरी हत्या के मामले में बाइज्जत बरी हुआ तू आज |


 मैं खुस हूँ की तुमने आज कुछ बोला तो सही,

 दहेज़ अन्याय है, इसके खिलाफ़ मुँह खोला तो सही ||