किसान


किसानों की छाती में, समस्याओं का खदान है।

रोज  मर  रहे  हैं  यहाँ,  देश  कृषि  प्रधान  है।।


सबको हक मिलेगा  कैसे, सब  परेशान हैं।

चिंता उसको  है नहीं, वो मूर्ती – प्रधान है।।


गंदगी  सरकारों  की, सड़  रहा किसान है।

पूँछते हैं सबके आँसू, क्या यही विधान है।।


भाषणों में देखिए , किसान  का  सम्मान है।

देखिए  जमीन में  तो, रो रहा  किसान है।।


शोषण की चक्की में, पिस रहा किसान है।

मृत्यु रोज  होती  हैं क्यों  नहीं  निदान है।।


न्याय जब मिला नहीं, फिर कैसा संविधान है।

चीखते – चिल्ला रहे हैं, देश  यह महान है।।


कर्ज  में दबा हुआ, वह जा रहा श्मसान है।

बैंक में सब गिरवी है, कुर्क घर – मकान है।।


कह रहे 'प्रवीण' देखो, पीड़ा  में किसान है।

उसका हक नहीं छीनों, वह भी तो इंसान है।।


–कवि प्रवीण कुमार शुक्ला

   जबलपुर, मध्यप्रदेश