तुम इठलाती,
एक चंचल पावन नदी,
बलखाती सी।
मैं सागर सा बाहें फैला,
तुझे खुद में समाता सा।
तू रूप सौंदर्य की कामिनी,
मैं विशाल हृदय में तुझे बसाता सा।
तुम शरद ऋतु की सुंदर चांदनी सी,
मैं सूरज का तपता प्रखर तेज सा।
तू रूपमाधुरी की खिली कली सी,
मैं प्रेम में मस्त उड़ता भंवरा सा।
#poojaauthor / पूजा इन्दोरिया शर्मा
