काली स्याह निशा,
चमकीले जुगनू से,
ख्वाब सजाती।
तुम अगर ना होती,
तो कैसे अल्फाजों की माला बनती।
हे काली स्याह निशा तू ना होती,
तो श्याम स्वप्न में कैसे राधा आती।
तू ना होती तो,
कान्हा के विरह में,
कैसे राधा प्रेमलोक में तुमसे मिलती।
@PoojaAuthor / पूजा इन्दोरिया शर्मा
