मंद रोशनी आफताब की,
सुहानी संध्या की बेला में,
धान की बाली पर सुंदर
सुनहरी संतरी आभा बिखेरे
विदा लेता, दिन भर की थकान से।
और फिर अनायास है बोल बैठा,
प्रिय मित्र किसान से।
मुझसे भी पहले लगा भोर भए,
मेहनत कर दुनिया का पेट भरने।
चल आ अब तो आराम कर,
सांझ हुई, अब तो आराम कर।
Pooja Indoria Sharma
@PoojaAuthor

