प्रिये,


मेरी हमसफ़र,मेरीअर्धांगिनी, तुमसे जल्दबाजी में जो बात बोल ना सका, वो अब कहने जा रहा हूं।अपने शेर बेटे का जन्मदिवस मना ना सका।देश की सरहद पर दुश्मन को हराने के लिए मेरे जैसे नौजवानों की जरूरत है।लेकिन मैं तुमसे वादा करता हूं, कि दुश्मन को हराकर लौटकर आऊंगा और

तुम्हारे लिए पायल संग चूड़ियां जरूर लाऊंगा। मां का ख्याल रखना। तुम मेरी शेरनी हो, देश की क्षत्राणी हो। 


मैं वापस आऊंगा,

प्रेम की डोर में बंधा।

मां के आशीर्वाद से जीतकर,

दुश्मन के कलेजे चीरकर,

हिन्दुस्तान विजयी बनाऊंगा,

भारत मां की शान बढ़ाऊंगा,

मैं वापस आऊंगा।


तुम्हारा - वीर